समाचार संग्रह

मीट स्टे इवैलुएटर, होटल व्यवसाय के लिए एक आदर्श प्रतिक्रिया उपकरण।

मीट स्टे इवैलुएटर, होटल व्यवसाय के लिए एक आदर्श प्रतिक्रिया उपकरण।
चित्रण

एक्ज़ामीनेयर प्रत्येक वर्ष बढ़ता है और हाल ही में, हम होटल प्रबंधकों से बहुत से अनुरोध प्राप्त कर रहे थे। उन्हें न केवल एक मानक सर्वेक्षण उपकरण की आवश्यकता थी, बल्कि एक अधिक उद्योग उन्मुख समाधान, जो अतिथि संतुष्टि को नियंत्रित करना स्वचलित करेगा और साथ ही साथ अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए और अवसर प्रदान करेगा। इस तरह होटल प्रबंधकों के साथ सहयोग के साथ स्टे इवैलुएटर का जन्म हुआ।

होटल प्रबंधकों के मुख्य अनुरोध क्या थे?

1. उपकरण को कर्मचारियों  के द्वारा जितना संभव हो उतना कम से कम स्वचलित होना चाहिए।
यदि उपकरण के वर्कफ़्लो में सीखने, कार्यान्वित करने, एकीकृत करने के लिए बहुत समय चाहिए और होटल कर्मचारियों और ग्राहक के बीच बातचीत प्रक्रिया में समय लगना भी एक बड़ा पहलू है, तो क्या इसके लाभ, इसके व्यय के प्रयासों और संभावित धन हानि पर निर्भर करेगा? बिल्कुल भी नहीं। यही कारण है कि हमने “सेट करो और भूल जाओ” के सिद्धांत की निर्भरता के साथ स्टे इवैलुएटर विकसित किया है। इसका सेटअप लगभग क्षणिक है, जबकि होटल रिसेप्शन के चेकआउट फॉर्म को भरने के लिए 20 सेकंड से भी कम समय लगता है।

2. एकत्रित डेटा तुरंत उपलब्ध होना चाहिए और आंकड़ों को आसानी से दिन, समय, होटल के कर्मचारियों और अतिथियों की श्रेणी अनुसार फ़िल्टर किया जाना चाहिए।
यदि आप एकत्रित डेटा को सही तरीके से देख और उससे कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो पूरी प्रतिक्रिया प्रक्रिया ही निरर्थक है। हमने स्टे इवैलुएटर के रिपोर्ट अनुभाग में एक व्यापक फ़िल्टरिंग लागू की है। इसके अलावा, समझने में आसानी के लिए कि, क्या चल रहा है, हमने सीएसआई (ग्राहक संतुष्टि सूचकांक) नामक उद्योग-मानक सूचकांक को जोड़ा है, जिसकी गणना प्रत्येक अनुभाग के लिए अलग से की जाती है और यह अतिथियों की समग्र संतुष्टि भी दिखाती है। कर्मचारियों को नियंत्रित करना, समस्या क्षेत्रों की पहचान करना और उभरती समस्याओं को तुरंत सुलझाना सबसे अच्छा काम है जो  आप अतिथियों के प्रवास बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं और नकारात्मक ग्राहकों को भी आपके वफ़ादार अनुयायियों में भी परिवर्तित कर सकते हैं।

3. उपकरण में विभिन्न देशों के अतिथियों के लिए प्रश्नावली के कई भाषा संस्करण शामिल होना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो उन्हें आसानी से स्विच किया जाना चाहिए।
आप कभी नहीं जान सकते कि आपका होटल अगली बार किसे आकर्षित करेगा और उनकी आवश्यकताएँ क्या होंगी। परन्तु आपको निश्चित रूप से समझना चाहिए कि, क्या अनुचित है, और विश्व के विभिन्न स्थानों के लोगों के लिए क्या आवश्यक है। यह सदैव एक बढ़िया बात है कि आप अपने अतिथियों के साथ संबोधन (बातचीत) उनकी मूल भाषा में करें। इस कार्य को सरल बनाने के लिए, हमने स्टे इवैलुएटर  में एक साधारण भाषा स्विच जोड़ा है। अब बस एक क्षण की बात है आपके अतिथियों से अनुकरण प्राप्त करना और बढ़ी हुई संभावना के साथ आपके अतिथि का प्रतिक्रिया प्राप्त करना। स्टे इवैलुएटर कर्मचारी आपकी प्रश्नावली का विश्व की किसी भी भाषा में अनुवाद करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

4. ग्राहक संतुष्टि के लिए होटल बजट अक्सर सीमित होता है, इसलिए उपकरण को अल्प लगत का होना चाहिए।
एकमात्र चीज जिसमें हम समझौता नहीं करेंगे, वह है गुणवत्ता। होटल प्रबंधकों के साथ कई बातचीत में, हमें एक बहतरीन निर्णय मिला है। स्टे इवैलुएटर का उपयोग करने का मासिक मूल्य, दो बजट कमरों में एक दिन रहने के मूल्य के सामान है। तो यह अब आपके सामर्थ्य में है और विश्व प्रसिद्ध स्वीडिश गुणवत्ता के बारे में क्या विचार है?!

अतिथि नियोजन की प्रत्येक दिन बदलती दुनिया में होटल प्रबंधकों से अधिक से अधिक सक्रियता की आवश्यकता होती है। कम लागत वाले हॉस्टल, सेवाएँ जैसे कि एयरबीएनबी और बुकिंग, प्रसिद्ध वर्ल्डवाइड इन् नेटवर्क – प्रतियोगिता वाकई बहुत बड़ी है। हम मानते हैं कि इन परिस्थितियों में आप जो कर सकते हैं, वह है कि आप अपने अतिथियों की अपेक्षाओं को पूर्ण करना है, इसी दौरान किसी भी तरह से उत्पन्न गलतफहमी या समस्याओं को ठीक भी करें। स्टे इवैलुएटर किसी भी आकार के होटलों के लिए उपयोग में आसान है, फ़िर भी एक शक्तिशाली उपकरण है। इसके साथ, इसके साथ हम आपके सीएसआई के विकास की गारंटी देते हैं। स्टे इवैलुएटर का प्रयोग करने वाले अगले होटल बनें और इसपर फ़िदा हो जाएँ!

समाचार संग्रह →

यह साइट wpml.org पर एक विकास साइट के रूप में पंजीकृत है. remove this banner पर एक उत्पादन साइट कुंजी में स्विच करें.