समाचार संग्रह

पता लगाएँ कि ग्राहक आपके न्यूजलेटर से सदस्यता रद्द क्यों करते हैं।

पता लगाएँ कि ग्राहक आपके न्यूजलेटर से सदस्यता रद्द क्यों करते हैं।
चित्रण

एक परिस्थिति की कल्पना करें: यह कि आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक रिश्ते में हैं। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं, एक दूसरे की संगत का आनंद ले रहे हैं और ऐसा लगता है कि एक उज्ज्वल भविष्य आप दोनों के सामने है। परन्तु एक दिन आपका साथी बिना कुछ भी कहे चला जाता है। अब भले ही आप बहुत लालची और बदला  लेने वाले नहीं हैं और अपने सभी उपहारों को वापस लौटने का आग्रह भी नहीं करते हैं, पर कम से कम आपको यह बात तो पता होनी चाहिए कि आपको क्यों छोड़ा था। सबसे पहले, क्योंकि वह व्यक्ति अतीत में आपके लिए मूल्यवान था, और दूसरी बात यह है कि आप भविष्य में वही पुरानी गलतियाँ नहीं दोहराना चाहेंगे। एक ग्राहक खो देना आपके व्यवसाय के लिए उतना ही हानिकारक है जितना कि आपके जीवन में एक साथी को खो देना है।

ग्राहक न्यूजलेटर की सदस्यता क्यों रद्द करते हैं?

संयुक्त राज्य अमरिका और कनाडा के ग्राहकों द्वारा न्यूज़लेटर्स से सदस्यता रद्द करने के कारणों की एपसीलॉन और आरओआई के शोध अध्ययन के 5 शीर्ष कारण हैं:

– अप्रासंगिक सामग्री;
– अत्यधिक आवृत्ति;
– ईमेल के साझा किए जाने या बेचे जाने को लेकर चिंता;
– साइन अप कभी हुआ ही नहीं है;
– गोपनीयता के बारे में चिंता।

हालाँकि, ये कुछ केवल सबसे लोकप्रिय कारण हैं। समस्याओं को हल किया जा सकता है और प्रभावी कार्रवाई तब की जा सकती है जब आप जानते हों कि किसके साथ आपका सामना है। यही कारण है कि हम आपको वाय कैंसिल एकीकृत करने की सलाह देते हैं आपके सदस्यता रद्दीकरण के प्रवाह में यह पता लगाने के लिए एवं यह नियंत्रित करने के लिए कि क्या हो रहा है।

लघु निकास सर्वेक्षण सबसे बेहतर काम करते हैं।

आप वह सबसे आम ग़लती न करें कि अपने ग्राहकों पर प्रश्नों की बौछार कर दें या उनके सामने वह पृष्ठ प्रस्तुत कर दें कि पृष्ठ के अंत तक स्क्रॉल करते समय वह अंतहीन लगे। मूल्यवान डेटा प्राप्त करने के लिए एक या दो प्रश्न ही पर्याप्त से अधिक होते हैं अन्यथा हो सकता है कि आपको कुछ भी न मिले।
एक्ज़ामीनेयर सर्वेक्षण उपकरण के अंदर आप किसी भी सीमा के बिना जिस भी प्रकार के प्रश्न आप पसंद करते हैं उनकी रचना कर सकते हैं। यह आपके ग्राहकों को न सिर्फ़ पहले से तैयार किए गए उत्तर देने के विकल्प देने का एक अच्छा तरीका है बल्कि आवश्यकतानुसार उन्हें उनके शब्दों में कुछ जोड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। कभी-कभी आप व्यक्तियों की माँगों का अनुमान नहीं लगा सकते हैं। इसीलिए किसी विषय के लिए रिक्त स्थान जोड़ना ना भूलें। इसके अलावा, एक्ज़ामीनेयर सर्वेक्षण फ़ॉर्म के आपके लोगो और डिजाइन जोड़ने की अनुमति देता है। इस प्रकार आप  एक गंभीर कंपनी का प्रभाव डालेंगे बजाय इसके कि आप मुफ़्त सेवाओं का उपयोग करते हैं बिना आपके ग्राहकों के निजी डेटा की परवाह किए बिना।
वाय कैंसिल प्रतिक्रिया संग्रह वर्कफ़्लो स्वचलित करता है और आवश्यक रिपोर्ट बनाता है। आपको आवश्यक डेटा की समयबद्धता के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जब भी आपको इसकी आवश्यकता होगी तब यह हमेशा आपकी पहुँच में रहेगा।

प्राप्त परिणाम कैसे आपकी सहायता कर सकते हैं?

अपने स्वचलित सर्वेक्षण के परिणामों का विश्लेषण करने के बाद आप अपनी कुछ कमजोरियों को समझेंगे और यह अंतर्दृष्टि प्राप्त करेंगे कि कैसे ग्राहकों को जोड़े रखें और उन्हें संतुष्ट भी रखें। नई रणनीतियाँ, बेहतर विभाजित किए गए अभियान, न्यूज़लेटर की बदली हुई सामग्री यह सिर्फ़ कुछ ही परिणाम हैं, जो हमारे ग्राहक नियमित रूप से प्राप्त करते हैं। वाय कैंसिल एक अनुभवी सलाहकार की तरह कार्य करता है, जो आपकी तरफ से कार्य करता है और संभावित कठिनाइयों और समस्याओं को सुलझाने के दौरान सही विकास के तरीकों को उजागर करता है।
तो हवा में अनुमान लगना बंद कर दीजिए! अपनी रद्द सदस्यताओं को ट्रैक करिए और वाय कैंसिल की सहायता से अपने ऑनलाइन व्यवसाय के छुपे हुए लक्ष्यों को भी प्राप्त करिए!

समाचार संग्रह →

यह साइट wpml.org पर एक विकास साइट के रूप में पंजीकृत है. remove this banner पर एक उत्पादन साइट कुंजी में स्विच करें.