समाचार संग्रह

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल क्यों भेजने चाहिए?

अज्ञात
ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल क्यों भेजने चाहिए?
चित्रण

आज अधिक लोग तनावग्रस्त रहते हैं और उनकी झुन्ज्लाहट का बुलबुला आसानी से फूट सकता है यदि आपके ग्राहक आपको ऐसी संस्था रूप में देखें जो उनके कार्य के बीच उन्हें परेशान करते हैं, इसलिए हम अनुशंसा करते हैं कि आप ईमेल के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण भेजें। ईमेल द्वारा ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के लिए बहुत सारे लाभ हैं, आप आसानी से अपनी आंतरिक लागत को कम कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके ग्राहक “परेशान“ न हों। इस तरह आपको पारंपरिक साधनों के माध्यम से जैसे कि डाक से भेजे गए सर्वेक्षणों, से अधिक प्रतिक्रिया दर प्राप्त होती है।

इसके कई लाभ हैं।

आइए हम आपको दो उदाहरण दें, पहला यह है कि यदि आप पारंपरिक डाक के माध्यम से अपना ग्राहक सर्वेक्षण भेजते हैं और दूसरा ईमेल के माध्यम से भेजते हैं। हम समय और लगत मूल्य की जाँच करेंगे, आपके कितना समय लगता है प्रश्नों की रचना में, प्रश्नावली भेजने में, अनुस्मारक भेजने में और अंत में सर्वेक्षण परिणामों का विश्लेषण करने में। हम सर्वेक्षण के प्रश्नों के वास्तविक निर्माण की तुलना करके शुरू करते हैं, जिसे हम प्रश्नावली डिजाइन कहते हैं।

गणना और चरणों के लिए स्पष्टीकरण।

इससे पहले कि हम नीचे दिए गए चरणों को जानना प्रारंभ करें, हमें पहले कुछ स्पष्टीकरण देना होगा। हमने प्रत्येक चरण में अलग-अलग हिस्से के तौर पर “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक” की गणना की है और असल में “लाभ” प्राप्त करने के लिए डाक की  कीमतों को “तोल-मोल” करके कीमतों को “फ़ायदे” के लिए कम किया है जो कि असल जीवन में नहीं होता है, लेकिन हम एक उचित तुलना करना चाहते हैं । हमने इस तुलना के पर्यावरणीय पहलुओं को स्पष्ट नहीं किया है। डाक से ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के लिए गणना मूल्य 1 x 2 होती है, यह है लिफाफा मूल्य + डाक मूल्य x 2 है क्योंकि हम ग्राहक को रिटर्न लिफाफा भी भेजेंगे। प्रत्येक चरण में दोनों विकल्पों को “बोल्ड” अक्षरों में लेबल किया जाता है और एक रेखा से अलग किया जाता है।

तुलना

1. प्रश्नावली डिजाइन।

यहाँ हम आपके ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण की योजना के साथ शुरुआत करते हैं, जैसे किन्हें प्रश्नावली मिलनी चाहिए? हम अनुशंसा करते हैं कि यदि आपके पास 500 से कम ग्राहक हैं तो आपको अपने ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण को सभी को ही भेजना चाहिए चाहे वे पिछले वर्ष सक्रिय थे या नहीं थे। हालाँकि, यह अनुशंसा नहीं की जाती है कि आप अपने उस ग्राहक को संतुष्टि सर्वेक्षण भेजें जिसने 3 वर्ष पहले एक सामान खरीदा था, क्योंकि उनकी प्रतिक्रिया परिणाम के लिए एक बेबुनियाद आधार दे सकती है। इस तरह की योजना डाक और ईमेल  दोनों के लिए की जानी चाहिए, लेकिन हमने माना है कि “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक” में आप स्वयं प्रश्न बनाते हैं और “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल” में हम एक्ज़ामीनेयर में उन्हें एक परियोजना विक्रय के तहत आपके लिए बनाते हैं।

एक बार जब आप योजना बना लेंगे कि ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण कौन प्राप्त करेगा, तो यह देखने का समय है कि आपको उन्हें कौन से प्रश्न भेजना चाहिए। आप या तो स्वयं ही प्रश्न बना सकते हैं या किसी सलाहकार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं जो आपके लिए इसे बनाते हैं। हमने इन गणनाओं में शामिल करने के लिए चयन किया है कि आप स्वयं प्रश्न बनाते हैं और आप डाक के माध्यम से इन्हें भेजते हैं, लेकिन आप एक्ज़िमारेयर की सहायता लेते हैं यदि आप इन्हें ईमेल से भेजेंगे।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक: 1 140 € (20 घंटे / 57 € प्रति घंटा।)

हमने 57 € / प्रति घंटे के साथ कार्य करना चुना है क्योंकि यह स्वीडन में किसी सामान्य क्षेत्र में सबसे आम तौर पर बिल किया गया परामर्श घंटा लागत है। 20 घंटे इसीलिए क्योंकि आपको यह समझना होगा कि आप अन्य कामों से भी परेशान होंगे और आपको पुनः शुरू करना होगा, आपका दैनिक काम सिर्फ इसलिए नहीं रुकेगा क्योंकि आप ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण पर काम कर रहे हैं।


ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल 1 015 € (एकमुश्त शुल्क)

एक्ज़ामीनेयर के सभी ग्राहक बढ़िया कीमतों पर बनाए गए ग्राहक सर्वेक्षण प्राप्त करने में सक्षम हैं। यह विशेष रूप से एक अच्छी कीमत है यदि आपके पास पहले से ही एक “असीमित संस्करण” खाता है या आप अपना खाता खोलने वाले हैं। हम ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण प्रश्न बनाते हैं और इसे सीधे आपके खाते में डाल देते हैं ताकि यह आपके वितरण के लिए तैयार हो।

2. पहला वितरण।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक: जब आप पोस्ट के माध्यम से अपनी डाक भेजते हैं, तो हमने “प्रिंटिंग शुल्क” के साथ काम करना चुना है और आपका प्रति घंटा शुल्क + ”प्रिंटिंग सेवा” + लिफाफे की लागत + रिटर्न लिफाफे की लगत को शामिल किया है।

500 प्राप्तकर्ता = 5 घंटे (5 घंटे x 57 € / घंटा = 285 €) + 500 डाक, जो सस्ती है 1€ x 2 (500 x 1€ x 2 = 500 €)

कुल 785 €


ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल: यहाँ हमने केवल आपके समय ही गणना करने के लिए चुना है। उतना ही समय जितना कि ग्राहक डेटा के साथ एक्सेल फ़ाइल को आयात करने में लगता है, और आपके ईमेल का कवर टेक्स्ट लिखने में एक घंटा लगता है। प्रश्नावली भेजने में आपका लगने वाला समय:

1 घंटा x 57 € = 57 € (सिर्फ़ आपका अपना समय).

3. अनुस्मारक।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक: अब आपके पास दो विकल्प हैं, या तो उन लोगों को कॉल करें जिन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी है या जिन्होंने प्रतिक्रिया वापस नहीं भेजी हैं। दुर्भाग्यवश कई व्यापार मालिक आजकल दुर्भाग्य से पोस्टल डाक से या फ़ोन पर प्राप्त अनुस्मारक के साथ कार्य नहीं करते हैं क्योंकि यह बहुत अधिक ख़र्चीला है (या फ़िर उन्हें इसकी परवाह नहीं होती है)। इस उदाहरण में, हम डाक के माध्यम से 200 ग्राहकों को अनुस्मारक भेजते हैं।

लागत: 200 प्राप्तकर्ता = 2 घंटे (2 घंटे x 57 € / घंटा = 114 €) + 200 बहुत सस्ती डाक लगत 1€ x 2 (200 x 1€ x 2 = 400 €)

कुल 514 €


ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल: एक्ज़ामीनेयर के साथ अनुस्मारक बहुत आसान है, सिस्टम उन लोगों को ईमेल भेजता है जिन्होंने उत्तर नहीं दिया है और आपको केवल अनुस्मारक लेख जोड़ने की आवश्यकता होती है और सिस्टम आपकी स्वीकृति के बाद स्वचलित रूप से इसे भेजता है। अनुस्मारक भेजने का आपका समय:

30 मिनट x 57 € = 28,5 € (सिर्फ़ आपका अपना समय).

4. विश्लेषण।

अब इस उदाहरण का दिलचस्प पहलू शुरू होता है, और अब आप एक्ज़ामीनेयर सर्वेक्षण उपकरण के वास्तविक लाभ को समझेंगे। हम इस उदाहरण में आपके लिए एक सरल विश्लेषण करने के लिए गणना करेंगे, आप जानना चाहते हैं कि आपके ग्राहक आपके उत्पादों के बारे में क्या सोचते हैं। वे अपनी खरीद से कितने संतुष्ट हैं? इस उदाहरण सर्वेक्षण में, हमने एक प्रश्न बनाया है जहाँ प्रत्येक ग्राहक ग्रेड करता है 1 से 5 तक है, जहाँ 5 “बहुत अच्छा” है।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण डाक: चूँकि आपने सर्वेक्षण पोस्ट के माध्यम से भेजे हैं, फ़िर आपको फीडबैक भी उसी प्रारूप में वापस मिलेगा। चलिए मान लें कि आपको 30% की प्रतिक्रिया दर मिली है जो कि बहुत अधिक है और परिणाम डाक द्वारा भेजते समय हमेशा ही सही नहीं होते हैं। चलिए यह भी कहें कि आपको प्रत्येक लिफाफे को फाड़ना होगा, इसे खोलना होगा और कागज पर लिखे गए नंबर को एक्सेल दस्तावेज़ में एक संख्या की तौर पर दर्ज करने की आवश्यकता है। आम तौर पर, आप एक स्कैन किए गए सर्वेक्षण का उपयोग करेंगे, लेकिन इसमें हम 150 (500 x 30%) की मात्रा की अपेक्षा करते हैं और यह बहुत महँगा होगा और यह उचित तुलना भी नहीं होगी क्योंकि यह इतनी अल्प मात्रा है।

लागत: 150 लिफाफे x 1 मिनट प्रत्येक लिफाफा खोलने के लिए समय और एक्सेल स्प्रेडशीट पर संख्या लिखने का समय = 142.50 € (2.5 घंटे x 57 € / घंटा)।


ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल: परिणाम पहले से ही एक्ज़ामीनेयर में हैं और क्योंकि सभी कुछ के उत्तर दिए गए हैं, तो हमें सिर्फ़ परिणाम जानने के लिए स्क्रीन को देखना होता है। यहाँ हमने 15 मिनट का अनुमान लगाया है, अधिकतर क्योंकि हो सकता है आप परिणाम देखते समय एक कप कॉफ़ी या चाय पी सकते हैं और इसे तैयार करने में भी 15 मिनट तक लगते हैं। थोड़ा हास्य-विनोद हमेशा मौजूद होना चाहिए, है ना?

लागत: 15 मिनट (जिसमें से 12 मिनट आपकी कॉफी ब्रेक है) x 57 € / घंटा = 14.25 €।


सारांश, कि क्यों ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल सबसे अच्छा तरीका है(और सबसे सस्ता)?

हमने संख्याओं को ही स्वयं के लिए बोलने दिया है, हमने इस तुलना में वितरण के दौरान सभी फीस की गिनती की है डाक के माध्यम से जो की बहुत कम है और उचित है और हमने फीडबैक को भी 30% पर सेट किया है जो कि बहुत अधिक है तुलना में, जिसमें आपके ग्राहक सर्वेक्षण भरेंगे और इसे पोस्ट द्वारा वापस भेज देंगे।

  डाक के माध्यम से योग का वह हिस्सा जो आपका समय है ईमेल के माध्यम से (एक्ज़ामीनेयर) योग का वह हिस्सा जो आपका समय है
योजना, डिजाइन 1140€ 1140€ 1015€ 0 €
वितरण 785€ 285€ 57€ 57€
अनुस्मारक 514€ 114€ 28.5€ 28.5€
विश्लेषण 142.50€ 142.50€ 14.25€ 14.25€
लाइसेंस (प्रति वर्ष) 0 0 384€ 0
कुल योग 2581.50€ 1681.50€ 1498.75€ 99.75€

यह उदाहरण बहुत ही छोटा सा ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण है और हमने  सही में “डाक” की बाह्य लागत को जितना संभव हो उतना ही कम रखने की कोशिश की है, लेकिन असल में लागत अक्सर दोगुनी होती है उस पैमाने की जिसके आधार पर हमने गणना की है। आपका स्वागत है हमसे संपर्क करें आज ही ”ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण ईमेल” के बारे में!

समाचार संग्रह →

यह साइट wpml.org पर एक विकास साइट के रूप में पंजीकृत है. remove this banner पर एक उत्पादन साइट कुंजी में स्विच करें.