समाचार संग्रह

मिलिए वाय कैंसिल से, एक ऐसा समाधान जो बताता है ग्राहक आपकी सेवाओं से सदस्यता रद्द क्यों करते हैं।

मिलिए वाय कैंसिल से, एक ऐसा समाधान जो बताता है ग्राहक आपकी सेवाओं से सदस्यता रद्द क्यों करते हैं।
चित्रण

किसी ग्राहक खोने से अधिक निराशाजनक कुछ और नहीं है। आपने लोगों को अपने व्यवसाय की ओर आकर्षित करने में समय, प्रयास, पैसा लगाते हैं, लेकिन वे अल्प समय में ही सदस्यता या सेवा खाते को रद्द कर देते हैं। इससे पहला विचार जो आपको आता है वह यह है कि यह आपकी कंपनी के विपणन, विज्ञापन, संबद्ध कार्यक्रमों आदि में निवेश किया गया धन पर्याप्त नहीं है। शायद ऐसा है।

हालाँकि, अधिक से अधिक निवेश करने के प्रयास से भी आप कभी भी यह नहीं जान सकते कि आपकी सेवा में वह व्यक्ति क्या ढूंढ रहा था। हो सकता है कि आपने अपनी वेबसाइट पर इस विषय की गलत अपेक्षाएँ प्रदान की हों, या उस सेवा का उपयोग करना ही सरल नहीं था, या आपके प्रतिद्वंद्वी ने एक सस्ती कीमत वाली योजना प्रस्तुत की हो, या आपका न्यूज़लेटर बहुत परेशान करने वाला था। आपके ग्राहकों के चले जाने के कारण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं और अपने प्रयासों को सही क्षेत्र में निर्देशित करके आप न केवल वित्तीय निवेश को बचाने में सक्षम होते हैं बल्कि आप आपके व्यवसाय के विकास में भी तीव्रता ला सकते हैं।

यही कारण है कि हमने वाय कैंसिल का विकास किया है, यह एक समाधान है सेवा रद्दीकरण और सदस्यता राद्द्ता की स्वचलित ट्रैकिंग के लिए।

वाय कैंसिल कैसे कार्य करता है?

1) जब कोई ग्राहक आपकी सेवा रद्द कर देता है या आपके न्यूज़लेटर की प्राप्ति बंद करता है, तब वाय कैंसिल उसका नाम, ईमेल और सदस्यता आईडी की पहचान करता है।
2) रद्दीकरण प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद, ग्राहक को कतार में रखा जाएगा और उसे अपने अनुभव के बारे में एक या कुछ छोटे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एक निमंत्रण भेजा जाएगा, जैसे क्या उन्हें पसंद आया, क्या पसंद नहीं आया या क्या था जो आपकी सेवा में नहीं मिला। निमंत्रण एक समय अवधि में भेजा जाएगा, जिसे आप सेटिंग में निर्दिष्ट करते हैं और साथ ही स्वचलित अनुस्मारक भी भेजा जाएगा यदि ग्राहक पहले आमंत्रण को अनदेखा करता है या वह चूक जाता है।
3) वाय कैंसिल मिले हुए उत्तरों की गणना करता है और परिणाम वास्तविक समय में दिखाता है। अब आप उन पर कार्यविधि कर सकते हैं और प्राप्त आधार पर कम से कम ग्राहकों की सदस्यता समाप्त हो इसपर आप कार्य करना प्रारंभ कर सकते हैं। यदि आप अटक गए हैं, तो हमारे सलाहकार हमेशा वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कोई रास्ता खोजने में आपकी सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

वाय कैंसिल के उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

– यह सेवा स्वचलित है।
“सेट करें और भूल जाएँ” कार्यक्षमता सभी एक्ज़ामीनेयर सेवाओं की एक विशिष्ट विशेषता है। एक बार जब आप पूरी प्रणाली को स्थापित कर लेंगे, तो सभी ट्रैकिंग, ईमेल आमंत्रण और ईमेल अनुस्मारक कार्य किए जाएँगे और इसके द्वारा स्वचलित रूप से भेजे जाएँगे।
– यह सेवा पूरी तरह समायोज्य है।
आप यह निर्धारित करते हैं कि आप अपने ग्राहक से कौनसे और कितने प्रश्न पूछना चाहते हैं, सर्वेक्षण खिड़की कैसी दिखाई देगी (आपकी कंपनी के रंग और लोगो को जोड़ें) और ग्राहक को कौन सा संदेश प्राप्त होगा।
– यह सेव सरलता से आपके कार्यप्रवाह से जोड़ती है।
अपने रद्दीकरण के प्रवाह को बाध्य करने और वाय कैंसिल के लिए जटिल कार्यों को लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारा एपीआई पहले से ही तैयार है और आपको सिर्फ़ अपनी वेबसाइट में कोड के दो ब्लॉक डालने की आवश्यकता है रद्दीकरण को ट्रैक करने के लिए।
– आपका डेटा संरक्षित और सुरक्षित है।
हम, एक्ज़ामीनेयर पर, डेटा भंडारण को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वाय कैंसिल एक्ज़ामीनेयर एपीआई का उपयोग करता है और सर्वेक्षण परिणामों के साथ आपके ग्राहकों के बारे में सभी जानकारियाँ आपके एक्ज़ामीनेयर खाते में सहेजी जाती हैं जो की यूरोपीय संघ में मिलिट्री-स्टैण्डर्ड क्लाउड सर्वर पर होती हैं, मुख्य रूप से स्वीडन में। आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आपका डेटा पूर्ण सुरक्षा में है और आपके सिवा कोई भी कभी भी इसका उपयोग नहीं कर सकता है।

वाय कैंसिल पहले से ही उपलब्ध है, इसलिए आप और समय नष्ट न करें, अपना खाता पंजीकृत करें, ग्राहक रद्दीकरण को ट्रैक करना शुरू करें, अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करें और अपना व्यवसाय बढ़ाएं।

समाचार संग्रह →

यह साइट wpml.org पर एक विकास साइट के रूप में पंजीकृत है. remove this banner पर एक उत्पादन साइट कुंजी में स्विच करें.