समाचार संग्रह

शक्तिशाली व्यवसाय रुचि सर्वेक्षण कैसे डिजाइन करें?

सामान्य जानकारी, टिप्स तथा ट्रिक्स
शक्तिशाली व्यवसाय रुचि सर्वेक्षण कैसे डिजाइन करें?
चित्रण

कार्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे अस्तित्व को वित्तीय सहायता देता है, हमें स्वयं का अस्तित्व समझने में सहायता करता है और हमें एक पेशेवर रूप से बढ़ने में भी सहायता करता है। कार्य की सही ढंग से चुनी गई दिशा न केवल उच्च परिणामों को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि काम का आनंद लेने का अवसर भी प्रदान करती है, जिसके परिणामस्वरुप, अंतरिम उत्पाद और आय पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग नहीं जानते कि किस प्रकार का कार्य उनके लिए सबसे उपयुक्त होगा। वे श्रम बाजार में अध्ययन करते हैं पेशेवरों की माँग का, वेतन के मूल्य का, व माता-पिता और दोस्तों की सलाह भी सुनते हैं। लेकिन इससे वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी विशेष योग्यताएँ और रुचियाँ होती हैं, जो किसी एक दिशा में उच्च परिणामों को प्राप्त करने में सहायता करती हैं और किसी अन्य दिशा में पूरी तरह से अनुपयोगी होगी। व्यवसाय रुचिसर्वेक्षण इस समस्या के समाधान के तौर पर ही डिज़ाइन किया गया है।

यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह वास्तविकता में सच है: व्यवसाय रुचिसर्वेक्षण पर खर्च किए गए चंद मिनट पूर्ण रूप से आपके भविष्य के जीवन को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं और सही दिशा का संकेत दे सकते हैं। यही कारण है कि इस प्रकार के सर्वेक्षणों का महत्व स्पष्ट है। इस तरह के कई सर्वेक्षण हैं, साथ ही साथ कई अन्य भी हैं: सरल स्कूल सर्वेक्षण से लेकर कैंपबेल रुचिएंड स्किल सर्वेक्षण (सीआईएसएस) तक। इनमें से प्रत्येक की प्रासंगिकता इनके उद्देश्य और परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

मानक व्यवसाय रुचिसर्वेक्षण अक्सर स्कूलों में आयोजित किए जाते हैं। यह सामान्य प्रवृत्तियों की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैऔर यह कुछ सरल सी सिफ़ारिशें प्रदान करता है, हालाँकि, वे पूरी तरह से सटीक नहीं होती हैं। इसका परिणाम कुछ रुचिसमूहों को बताता है, यह उत्तरदाता की उपयुक्त शिक्षा की संभावित दिशा निर्धारित कर सकता है। उदाहरण के लिए, लोगों के साथ, कला में, व्यापार में, दव में, कंप्यूटर प्रौद्योगिकियों में कार्य करना। बहु-विकल्प प्रश्न उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेंगे, जिन्हें सबसे अधिक उत्तर प्राप्त हुए हैं। ये कार्य की एक पसंदीदा दिशा दिखाएंगे।

कैंपबेल रुचिएंड स्किल सर्वेक्षण और अन्य समान अध्ययन अधिक जटिल होते हैं और इनमें अधिक समय और प्रयासों की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके साथ ही, ये सटीक परिणाम भी देते हैं। कई वर्षों तक प्रयोगसिद्ध विधि की सहायता से डेटा एकत्र किया जाता है। इस अध्ययन के परिणाम की कुछ पेशेवर समूहों के लिए विशिष्ट विशेषताओं के साथ तुलना नहीं की जाती है, अपितु इन परिणामों की तुलना अन्य लोगों के परिणामों के साथ की जाती है जिन्होंने किसी निश्चित दिशा में सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार से, वह उत्तरदाता व्यवसायों की एक विशिष्ट सूची प्राप्त करने में सक्षम होंगे, जो कि उनके लिए सबसे उपयुक्त हैं।

जटिल शोध का एक और उदाहरण सीओपीएस या करियर ऑक्यूपेशन प्रिफ़रेंस सिस्टम (करियर व्यवसाय वरीयता प्रणाली) है। यह व्यवसाय रुचिसर्वेक्षण हाई स्कूल के छात्रों को करने के लिए दिया जाता है। यह न केवल योग्यता, कौशल और प्रतिभ निर्धारित करता है, बल्कि वास्तविक ज्ञान को भी निर्धारित करता है। इस सर्वेक्षण के परिणाम पसंदीदा पेशे के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिसमें शैक्षिक पाठ्यक्रमों की योजना भी शामिल होती हैं, जो भविष्य में आवश्यक हो सकती है, साथ ही साथ यह उन गतिविधियों की एक सूची भी प्रदान करता है जिनसे आवश्यक अनुभव मिलेगा।

ऐसा भी होता है कि सभी आवश्यक सर्वेक्षण कर लिए गए हैं, परिणाम भी प्राप्त हो गए हैं और प्राप्तकर्ता द्वारा अनुमोदित भी किए गए हैं, लेकिन उसके लिए समान रूप से उपयुक्त कई व्यवसायों के बीच चुनाव करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में, व्यवसाय रुचिसर्वेक्षण, जो कि कार्य करने के मूल्यों वाली परिभाषा पर आधारित है, बहुत उपयोगी होगा। ऐसे लोग भी होते हैं जो समूह में कार्य करना पसंद करते हैं, और ऐसे लोग भी होते हैं जो अकेले कार्य करना पसंद करते हैं; यदि कोई कार्य में जटिलताओं से जूझ रहा है, जिसमें कि परिश्रम करने की और अल्प से अल्प समय में तेजी से समाधान निकालने की आवश्यकता है, इत्यादि। मानव मनोविज्ञान एक महत्वपूर्ण घटक है एक आरामदायक कार्य माहौल का और इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि आपके लिए किस तरह का शोध सबसे उपयुक्त है, एक्ज़ामीनेयर कंपनी आपकी सहायता करने में सक्षम होगी। इसके कर्मचारियों का समृद्ध अनुभव आपको सर्वेक्षणों से निपटने में अनावश्यक गलतियों से बचने में सहायता करेगा, जबकि उपयोगकर्ता के अनुकूल सर्वेक्षण उपकरण शोध करने और इसके बाद उच्चतम तकनीकी स्तर पर परिणामों के विश्लेषण में सहायता करता है। ईमेल द्वारा हमसे संपर्क करें।

समाचार संग्रह →