एक नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण बनाते समय, कई लोगों को आवश्यक डेटा प्राप्त करने के लिए उचित संयोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस लेख में हम इस मुद्दे पर कुछ स्पष्टीकरण देंगे।
संतुष्टि एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है, जो सीधे किसी व्यक्ति विशेष के लक्ष्य, इच्छाओं और अपेक्षाओं के कार्यान्वयन पर निर्भर करती है। कार्य की गुणवत्ता और उत्पादकता बहुत अधिक हद तक संतुष्टि पर निर्भर करता है, यही कारण है कि उच्च स्तर पर इसे सुधारने और बनाए रखने के लिए स्थितियों का निर्माण किसी भी कंपनी सहित किसी भी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।
लेकिन हर कोई अलग होता है और सभी को एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण और उचित प्रेरणा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र बहुत जटिल और विशिष्ट होता है; इसमें कर्मचारियों के मनोवैज्ञानिक और पेशेवर कौशल की आवश्यकताएँ अन्य व्यवसायों के समान नहीं होती हैं। नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण कर्मियों के प्रेरणा प्रणाली के मुख्य घटकों में से एक होता है। इसके विकास में पेशेवर उपकरण के उपयोग शामिल हैं जो की सबसे पूर्ण, भरोसेमंद, प्रासंगिक जानकारी एक फॉर्म में आपको प्रदान करने में सक्षम हैं, जो शोधकर्ताओं के लिए उपयोग करने में भी सहज हो।
नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण। कैसे प्रारंभ करें?
नर्सों को उनके कार्य को यथासंभव प्रभावी ढंग से पूर्णकरने से रोकने वाले कारकों की पहचान करना हमेशा ही आसान नहीं होता है। लोग असंतुष्ट हो सकते हैं उनके वेतन से, टीम में रिश्तों को लेकर, उच्च मानसिक और भावनात्मक भार से, बिमारियों से संक्रमित हो जाने के जोख़िमों आदि से। आपको यह समझना होगा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको यह सर्वेक्षण किस प्रकार के परिणाम बतलाएँगे, पर आपको उन्हें प्राप्त करने के बाद कुछ तो करना ही होगा। अन्यथा, यह आपका अंतिम सर्वेक्षण होगा सबसे सटीक उत्तरों के साथ।
उस विभाग की पहचान करके शुरू करें जिसमें सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा, उन तकनीकों और इसके कार्यान्वयन की विधि को भी पहचाने। यह एक पारंपरिक “कागज़ी” नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण हो सकता है, जो एक अधिक परिचित तरीका हो सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ यह उत्तरदाताओं के लिए कम आरामदायक भी हो सकता है। यह कंप्यूटर या मोबाइल उपकरणों पर आयोजित एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सर्वेक्षण भी हो सकता है। यह बाद वाला हजारों सफलतापूर्वक “कागज़ी” सर्वेक्षण आयोजित करने के बाद विकास का परिणाम है। यह प्रदान करता है पर्याप्त अवसर दोनों ही में, सर्वेक्षण की रचना में और प्राप्त डेटा का विश्लेषण करने में।
प्रश्न जिन्हें नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण में सम्मिलित किया जाना चाहिए।
इस सर्वेक्षण के प्रश्नों को समझने में बहुत मुश्किल नहीं होना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही उन्हें एक टीम में काम करने की स्थितियों, प्रेरणा और वातावरण के भविष्य में संभावित सुधारों के लिए उपयोगी होना चाहिए। वे भौतिक और गैर-भौतिक कार्य प्रोत्साहनों की सामग्री से जुड़े हो सकते हैं, नर्सों के परिवारों और कार्य में मनोविज्ञान संबंधी स्थिति के संबंध में, इस पेशे के चुनाव का कारण के संबंध में, या वे कार्य प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले कारकों से संबंधित हो सकते हैं। नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण में बहुत से बाध्यकर प्रश्न शामिल नहीं किए जाने चाहिए । आपको उत्तरदाताओं को यह चुनाव की संभावना देनी चाहिए कि वे कोई जवाब देना चाहते हैं या नहीं। यदि आप नौकरी संतुष्टि मूल्यांकन के लिए कुछ बयानों के साथ प्रश्नों का उपयोग करते हैं, जैसे कि तो ओसगुड स्केल या ग्रेडियेंट स्केल के प्रारूप वाले तो वे सबसे उपयुक्त होंगे। नियमबद्ध शाखाएँ प्रत्येक व्यक्ति को उनके उत्तर के अनुरूप ही उन्हें प्रश्नों प्रदान करेंगी। यह रोकेगा ग़लतफ़हमियों को और समय संसाधनों के संभावित अनावश्यक अपशिष्ट से बचने में सहायता करेगा।
कार्य के आयोजन और प्रबंधन की कला टीम और प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं के प्रति स्पष्ट समझ में होती है। यह उनके कार्यान्वयन के लिए परिस्थितियों के निर्माण में सहायता करते हैं। नर्सों की उनके काम के प्रति समग्र संतुष्टि, यह सर्वेक्षण परिणामों का विस्तृत विश्लेषण में है जो कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से विशेष प्रेरणा के निर्धारण में सहयता करेगा और दक्षता में सुधार करने, कार्यप्रवाह को अनुकूलित करने और उनकी क्षमता की अनुभूति प्राप्ति के अवसर प्रदान करने के लिए उचित उपाय करने में भी सहायता करेगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बाद के परिवर्तनों और सुधारों का प्रारंभिक बिंदु है। इसके लिए एक गंभीर और पेशेवर दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
क्यों अग्रणी स्कैंडिनेवियाई क्लीनिक एक्ज़ामीनेयर को चुनते हैं?
एक्ज़ामीनेयर, में हम, 2007 से ही चिकित्सा देखभाल सुविधाओं के लिए सर्वेक्षण और अध्ययन का विकास और संचालन करते रहे हैं। कई प्रमुख परियोजनाएँ जिनमें बड़े समूहों में रोगी और चिकित्सा कर्मचारी हैं वे हमारे नाम हैं। हम विश्वसनीय परिणामों को और प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षणों की योजना बनाने, डिजाइन करने और संचालन करने के बारे में जानते हैं, जो आगे के उपयोग के लिए व्यापक अवसर भी खोलते हैं। हमारा एक्ज़ामीनेयर सर्वेक्षण उपकरण की विभिन्न क्षेत्रों के साथ कई कंपनियों द्वारा अत्यधिक सराहना की जाती है। काम की उच्च गुणवत्ता और निरंतर सेवा और समर्थन के कारण स्कैंडिनेविया में कई प्रमुख कंपनियां हमारे साथ काम करना पसंद करती हैं।
तो अपना समय बर्बाद न करें! हमारे नियमित ग्राहक बनें और हम ख़ुशी से आपकी सहायता करेंगे नर्स संतुष्टि सर्वेक्षण के आयोजन में, और इसके साथ ही कई अन्य दूसरे किसी भी डिग्री की जटिलता वाले सर्वेक्षण भी।
