अपने सर्वेक्षण में एक प्रारंभ पृष्ठ सक्रिय करें
यदि आप एक सूचना पृष्ठ प्रदर्शित करना चाहते हैं जब आपके उत्तरदाता सर्वप्रथम आपके सर्वेक्षण पर जाते हैं तो आप प्रारंभ पृष्ठ का उपयोग कर सकते हैं। सर्वेक्षणों पर जाएँ->उस सर्वेक्षण को संपादित करें जिस परआप प्रारंभ पृष्ठ जोड़ना चाहते हैं। मेनू विकल्प पर क्लिक करें “इस सर्वेक्षण के लिए एक प्रारंभ पृष्ठ बनाएँ” और फिर दिखाए गए संवाद में अपना टेक्स्ट दर्ज करें। यदि आप इस सर्वेक्षण के लिए अपना प्रारंभ पृष्ठ निष्क्रिय करना चाहते हैं तो आप “प्रारंभ पृष्ठ संपादित करें” विकल्प पर क्लिक करें और “प्रारंभ पृष्ठ का उपयोग न करें” विकल्प को चुनें।
कृपया ध्यान दें: एक बार जब आप प्रारंभ पृष्ठ को सक्रिय करते हैं तो मेनू विकल्प “इस सर्वेक्षण के लिए प्रारंभ पृष्ठ बनाएँ” से “प्रारंभ पृष्ठ संपादित करें” में नाम बदल लेता है।