सक्षम व्यापार प्रबंधन कभी भी कोई सरल कार्य नहीं रहा है। एकमात्र एक लीडर का कोई करिश्मा या निवेश कोई प्रभावशाली स्टॉक कंपनी की स्थायी सफलता और उच्च वृद्धि दर सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वे कर्मचारी ही हैं – जो किसी भी संगठन के मूल तंत्र और उसकी मोटर होते हैं। उसी प्रकार, एक व्यवसाय में, या किसी युद्ध में: आपकी सेना (कर्मचारियों )की ताकत और कमजोरियों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है, उस समुदाय की मनोदशा से अवगत होने के लिए और उन लोगों को सुनने के लिए, जो अंदरूनी तौर पर कार्य को देखते और समझते हैं।
बाजार अस्थिरता में राजस्व के विकास कैसे को सुनिश्चित करें।
एक तथ्य है कि लोग उनके मस्तिष्क का केवल 10% ही प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं। यह जो कुछ भी हो, इससे भी कम प्रतिशत है जिसमें कि कंपनियाँ उसके कर्मियों के विश्लेषण और लेखांकन का आयोजन करती हैं। वर्तमान अस्थिर राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में, अक्सर बाजार के अप्रत्याशित होने रहने में, व्यापार लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी उपलब्ध मानव क्षमता का उपयोग करना अतिअवश्यक है।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ पीपल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक हालिया अध्ययन में से एक के अनुसार, किसी भी कंपनी की संरचना में कर्मियों के प्रबंधन विभाग पर विशिष्ट ध्यान दिया जाना चाहिए। चूँकि यह व्यवसाय की दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार करने में सक्षम है और यह संगठन के आर्थिक और वित्तीय प्रदर्शन पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है। यह वही कंपनियाँ होती हैं जिनमें कि सर्वाधिक प्रभावी कर्मी प्रबंधन प्रणाली होती हैं और ये कंपनियाँ ही अग्रणी विश्लेषणात्मक प्रकाशनों की शीर्ष पंक्तियों की रेटिंग पर कब्ज़ा करती हैं।
स्वयं के विकास को प्रबंधित करने के लिए समझदारी से कार्य प्रदर्शन और कर्मचारी संतुष्टि को मापें।
आधुनिक प्रौद्योगिकियों ने विकास और व्यापार प्रबंधन के लिए कई नए अवसर खोले हैं। अतीत में, कई सफल कंपनियों ने प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की गणना के लिए स्वचलित सिस्टम के विकास पर बड़ी मात्रा में धन खर्च किया है। ज़ाहिर है इनके पास हमेशा ही स्पष्ट नफ़े रहे हैं बजाय उनके जो कि मानवीय तौर पर इन अध्ययनों को करते थे। समस्या सिर्फ़ अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया की नहीं थी बल्कि इनकी गणनाओं में बड़ी संख्या में त्रुटियाँ थीं। सबसे पहले, इनसे सही निष्कर्ष निकालने और उपयुक्त प्रबंधन निर्णयों को उत्पन्न करना मुश्किल हो गया था। बेशक, यह व्यापार को अनिवार्य रूप से प्रभावित करता है।
आजकल सबसे सफल कंपनियाँ उद्यम के कर्मी निदेशक को बहुत अहम भूमिका सौंपती हैं। यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि उनका कार्य संगठित करना है न सिर्फ़ कार्य को, गणनाओं को और कर्मियों के प्रदर्शन का विश्लेषण को, परन्तु कर्मचारियों को सही प्रेरणा देने और भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। ज्यादातर कंपनियाँ इस बारे में जागरूक हैं और इस दिशा में कुछ कदम भी उठाती हैं, ध्यान केंद्रित करने उनकी वित्तीय दिशा पर, प्रणाली अनुकूलन से और नई प्रौद्योगिकियों के एकीकरण पर। कंपनी के व्यवसाय की ओर पहल, जिम्मेदारी और कर्मचारियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के महत्व के बारे में कई लोग बात करते हैं। हालाँकि, व्यावहारिक रूप से, उपर्युक्त कदम अक्सर या तो प्रभावी नहीं होते हैं या फ़िर ये अप्रासंगिक भी होते हैं। इस बीच आधुनिक व्यापार के मुख्य फायदों को अक्सर कम आंका गया है या फ़िर अनदेखा किया गया है। ये उपकरण कर्मचारी भागीदारी के लिए हैं और कर्मचारियों के प्रबंधन के लिए एक प्रभावी रणनीति विकसित करने के लिए हैं।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन की समस्या आधुनिक कंपनियों में एक जटिल समस्या है। इस सर्वेक्षण प्रवृत्ति ने निकट भविष्य में इस क्षेत्र में निवेश के प्रवाह में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। कर्मचारियों प्रदर्शन के बारे में, उनके गुणों के बारे में, उनकी क्षमताओं और मनोदशा के बारे में जानकारी आजकल व्यापार के लीडरों के लिए विशेषकर मूल्यवान है। यह सक्षम प्रबंधकीय निर्णय लेने, संगठन के लाभ के लिए व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानने और विकसित करने में और प्रभावी कर्मचारियों की प्रेरणा के लिए सहायता करता है।
मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली कैसे व्यवस्थित करें।
हम आपकी अल्प से अल्प समय में इस कार्यप्रणाली को लागू करने में सहायता करेंगे, लक्ष्य क्षेत्र की विशिष्टताओं को ध्यान में रखते हुए और आपकी कंपनी के बजट के अनुसार। ईमेल द्वारा हमसे संपर्क करें।
